नई दिल्लीः : कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2019 पेपर -1 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. एसएससी जेई पेपर-1 की परीक्षा के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट www.ssc.nic.in पर अपलोड है. इस परीक्षा में कुल 5681 कैंडिडेट्स उत्तीर्ण हुए हैं, पेपर -1 की परीक्षा सफल ये सभी कैंडिडेट्स अब एसएससी जेई भर्ती परीक्षा पेपर -2 में शामिल होंगे. पेपर -2 की परीक्षा 21 मार्च 2021 को आयोजित की जायेगी. सिविल इंजीनियरिंग शाखा के लिए 4750 जबकि इलेक्ट्रिकल व मेकैनिकल इंजीनियरिंग के लिए 931 अभ्यर्थी दूसरे पेपर के लिए सफल हुए हैं. फाइनल आंसर की 8 मार्च को अपलोड की जाएगी.
एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर -1 में शामिल होने वाले सभी कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.ssc.in से चेक कर सकेंगें. इसके अलावा वे नीचे
कर्मचारी चयन आयोग, पेपर -1 परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स को मिले मार्क्स को आठ मार्च 2021 को आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जारी करेगा. कैंडिडेट्स 8 मार्च से अपने मार्क्स भी चेक कर सकेंगें. एसएससी जूनियर भर्ती पेपर -1 परीक्षा 2019 कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी. जिसे 27 से 30 अक्तूबर 2020 तक देशभर में कराई गई. यह परीक्षा बिहार के केंद्रों पर 10 व 11 दिसंबर को आयोजित हुई थी. एसएससी जेई पेपर -1 परीक्षा में देशभर से कुल 7,64,331 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. जिसमें मध्य क्षेत्र के यूपी से 1,28,480 और बिहार से 40,105 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं. एसएससी मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने बताया कि यह परीक्षा आगरा, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में आयोजित की गई थी. इनमें सबसे अधिक 13 परीक्षा केंद्र लखनऊ में बनाए गए थे, वहीँ वाराणसी में 10 परीक्षा केंद्रों और प्रयागराज में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.

