BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एसपी व एसडीपीओ की जोड़ी ने फिर जीता लोगों का विश्वास, हथियारों के जखीरे के साथ आतंक का पर्याय लल्लू साव को सहयोगी के साथ किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
March 8, 2021
in Uncategorized
एसपी व एसडीपीओ की जोड़ी ने फिर जीता लोगों का विश्वास, हथियारों के जखीरे के साथ आतंक का पर्याय लल्लू साव को सहयोगी के साथ किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा : एक सप्ताह पूर्व बालेश्वर हत्याकांड को अंजाम देकर हुआ था भूमिगत, सटीक सूचना तंत्र से पुलिस को मिली सफलता

एसपी ऋषभ झा ने एसडीपीओ अविनाश कुमार व उनकी टीम को सौंपी थी लल्लू गैंग के खात्मे की बड़ी जिम्मेवारी

एसपी आज कर सकते हैं प्रेस कांफ्रेंस, सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर

चतरा पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके अपराधिक गिरोह लल्लू गैंग के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी ऋषभ झा द्वारा सदर थाना क्षेत्र के बरैनी गांव में एक सप्ताह पूर्व दिनदहाड़े हुए बालेश्वर हत्याकांड के बाद एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित की गई विशेष छापामारी टीम ने सटीक सूचना तंत्र के आधार पर अभियान चलाते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी अपराधी लल्लू साव व उसके एक सहयोगी को दबोचने में सफलता हासिल की है. दबोचे गए अपराधियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और कारतूस का जखीरा बरामद किया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व उनकी टीम को यह सफलता सदर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से हासिल हुई है. हालांकि आतंक का पर्याय अपराधी लल्लू साव और उसके सहयोगी की गिरफ्तारी की पुष्टि आधिकारिक तौर पर अब तक नहीं हुई है. मामले को ले आज पुलिस अधीक्षक अपनी टीम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को विस्तृत जानकारी दे सकते हैं. लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के इस बड़ी कार्रवाई से न सिर्फ जिले में तेजी से पांव पसारने की जुगत में जुटे अपराधी गिरोह को बड़ा झटका लगा है बल्कि क्राइम कंट्रोल की दिशा में भी पुलिस ने कारगर और कठोर कार्रवाई की है. गौरतलब है कि बालेश्वर को उसके घर के समीप दिनदहाड़े गोली मारने के बाद अपराधी लल्लू साव भूमिगत हो गया था. जिसके बाद इलाज के दौरान हजारीबाग में बालेश्वर की मौत हो गई थी. बालेश्वर की मौत से उबले ग्रामीणों ने शहर के केसरी चौक को जाम करते हुए हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी लल्लू की गिरफ्तारी की मांग की थी. जिसके बाद से पुलिस इस मामले को प्राथमिकता से लेते हुए ना सिर्फ भूमिगत फरार अपराधी व उसके गैंग में शामिल अपराधियों को दबोचने के अभियान में जुट गई थी बल्कि शहर में बिगड़ते कानून व्यवस्था को पुनः बहाल करने की दिशा में भी कार्य कर रही थी. लल्लू साव की गिरफ्तारी से ना सिर्फ पुलिस ने राहत की सांस ली है बल्कि आम लोग भी खुद को सुरक्षित मानने लगे हैं. यूं कहे तो एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ द्वारा की गई इस कार्रवाई से एक बार फिर पुलिस के प्रति लोगों में विश्वास की भावना जागृत हुई है. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि इस तरह का अभियान निरंतर जारी रहेगा. किसी भी परिस्थिति में अपराधियों और उग्रवादियों को जिले में पांव पसारने की इजाजत नहीं दी जाएगी. पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों से अपील किया है कि या तो वे अपराध का रास्ता त्याग दें या फिर कानून के डंडे को सहने के लिए तैयार रहें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सम्पूर्ण मानवता कल्याण संघ ने महिलाओं को किया सम्मानित

Next Post

Weather Report : 11 मार्च से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश की संभावना

Next Post
Weather Report : 11 मार्च से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश की संभावना

Weather Report : 11 मार्च से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश की संभावना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d