अमेरिकी iPhone निर्माता कंपनी ऐपल (Apple) ने रूस पर कड़े प्रतिबंध का ऐलान कर दिया है। ऐपल ने बयान के मुताबिक उसकी तरफ से रूस को निर्यात किए जाने वाले सभी तरह के प्रोडक्ट की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही Apple Pay सर्विस पर रोक लगा दी है। इसके अलावा Apple ने रूस के न्यूज ऐप्स RT और Sputnik को ऐप स्टोर से हटा दिया है.

