BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऑनलाइन ठगी करने वाले 23 जालसाज गिरफ्तार, SBI के ग्राहकों को बनाता था शिकार, 820 मामले दर्ज

by bnnbharat.com
March 30, 2022
in समाचार
ऑनलाइन ठगी करने वाले 23 जालसाज गिरफ्तार, SBI के ग्राहकों को बनाता था शिकार, 820 मामले दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी बल्क मैसेज भेजकर ग्राहकों को फर्जी योनो ऐप का लिंक भेजते थे. ग्राहक लिंक पर क्लिक कर जैसे ही अपने क्रेडेंशियल इस पर अपलोड करते थे. गिरोह उनके अकाउंट को लॉगिन कर लेते थे और फिर पैसा निकाल लेते थे. केवाईसी अपडेट करने के नाम पर नेट बैंकिंग क्रेडेंशियल हासिल करते थे.
जांच में पता चला है कि ये लिंक सूरत, कोलकाता, गिरडीह, जामताड़ा, धनबाद और दिल्ली एनसीआर से भेजे जा रहे थे. लिंक भेजने वालों के ठिकानों की पहचान की गई तो यह पता चला कि आरोपी अलग-अलग मॉड्यूल बनाकर काम कर रहे थे. फिशिंग लिंक बनाने और होस्ट करने में एक मॉड्यूल शामिल था, जबकि दूसरा मॉड्यूल थोक एसएमएस और कॉल करने के लिए नकली सिम कार्ड प्राप्त करता था. तीसरा मॉड्यूल फिशिंग लिंक भेजने और पीड़ित को कॉल करने में शामिल था. अगर पीड़ित ने फिशिंग पेज पर ओटीपी नहीं डाला तो यही मॉड्यूल कॉल करता था. इसके अलावा चौथा मॉड्यूल पीड़ितों के नेट बैंकिंग में लॉगिन करता था और धोखाधड़ी से रुपये ट्रांसफर करता था. जबकि पांचवा मॉड्यूल नकली और धोखाधड़ी वाले बैंक खातों की खरीद में शामिल था और छठा मॉड्यूल बैंक खातों से पैसे निकालने का काम करता था. पुलिस ने 25 मार्च को एक साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए  सूरत, कोलकाता, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद में उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी.

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार सूरत से 12, कोलकाता से छह, गिरिडीह से दो, जामताड़ा से एक तथा धनबाद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के पास से बरामद लैपटॉप, फोन आदि की फोरेंसिक जांच की जा रही है. बरामद सिम कार्डों और मोबाइल की जांच से पता चला कि आरोपियों के खिलाफ 820 शिकायतें दर्ज हैं. आरोपियों में पवन मंडल, टिंकू मंडल, छोटू कुमार मंडल, सन्दीप मंडल, रामजीत मंडल, वीरेंद्र मंडल, रामजीत मंडल, वीरेंद्र मंडल, सुशील कुमार मंडल, रवि कुमार मंडल, संजीत कुमार मंडल, राज किशोर मंडल, विकास कुमार मंडल, महेंद्र मंडल, शंकर कुमार मंडल, पप्पू कुमार मंडल, कुलदीप मंडल, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, नीरज शर्मा, टिंकू कुमार मंडल, तिनकू कुमार मंडल, उमेश कुमार मंडल, राजेन्द्र मंडल और संजय कुमार मंडल शामिल हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हेलमेट नहीं होने पर चालान काटे जाने पर बिजली कर्मी ने काट डाली थाना समेत सरकारी आवास की बिजली

Next Post

कोल्हान विश्वविद्यालय: पीएचडी में दाखिला के लिए एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल में

Next Post
कोल्हान विश्वविद्यालय: पीएचडी में दाखिला के लिए एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल में

कोल्हान विश्वविद्यालय: पीएचडी में दाखिला के लिए एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल में

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d