इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग कर रहे है. इसको लेकर गुरुवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में मार्च निकला. जमकर नारेबाजी की. फिर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया. छात्रों का कहना है कि जब पढ़ाई ऑनलाइन हुई है तो परीक्षा भी ऑनलाइन ही होनी चाहिए. छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. बता दे कि 14 फरवरी से इलाहाबाद विश्वविद्यालय पूर्ण रूप से खोला गया है और यहाँ पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं में परीक्षा को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है.
छात्रों को धरना पर बैठा देख परीक्षा नियंत्रक, कुलानुशाशक छात्रों से वार्ता करने आए पर छात्रों से बात नहीं बनी पुनः वापस चले गए. छात्र नेता अजय सम्राट ने कहा कि छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए परीक्षा भी ऑनलाइन कराई जाए. मौके पर छात्र नेता नवनीत यादव, अभिषेक द्विवेदी, हरिओम यादव, सत्यम कुशवाहा, मसूद अंसारी, सुनील केसरवानी, मनजीत पटेल, अभिषेक यादव, ललित सिंह, नितिन यादव, आदित्य कुमार, काशीराम आदि उपस्थित थे.

