युक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है. भारत सरकार की ओर से युक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया गया. विशेष वायुयान के अलावा वायुसेना को भी इस ऑपरेशन में शामिल किया गया. भारत सरकार के मंत्री भी इसमें शामिल हुए. सरकार ने लगभग 18,000 भारतीय नागरिकों को निकाला है, जिनमें से अधिकांश छात्र शामिल हैं. सूमी में फंसे लगभग 700 छात्रों का अंतिम जत्था पश्चिमी यूक्रेन के रास्ते में है. उनके पहुंचने के बाद एक आखिरी फ्लाइट भारत के लिए उड़ान भरेगी. इसके साथ ही गुरुवार को यूक्रेन में भारत का निकासी अभियान खत्म हो जाएगा. जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन में 75 विशेष नागरिक उड़ानों के माध्यम से 15,521 भारतीय स्वदेश लाये गये. भारतीय वायुसेना ने 2,467 भारतीयों को लाया. वायुसेना ने 12 उड़ानें भरीं थीं. 32 टन से ज्यादा राहत सामग्री यूक्रेन पहुँचाया था.

