BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ओनर किल्लिंग: पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, लडकी का परिवार फरार

by bnnbharat.com
April 13, 2022
in समाचार
ओनर किल्लिंग: पेड़ से लटका मिला  प्रेमी युगल का शव, लडकी का परिवार फरार
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार के पश्चिमी चंपारण में ओनर किल्लिंग का मामला सामने आया है. पखनाहा डुमरिया पंचायत के डुमरिया नाया टोला सरेह मे प्रेमी युगल का शव एक ही दुपट्टा से लटका मिला. युवक की बाइक युवती के घर में मिली है तो दूसरी प्रेमिका के परिजन घर छोड़कर फरार हैं. हालाँकि पुलिस अभी कुछ स्पष्ट नही कह रही है. प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नही हो सका है कि आत्महत्या है या हत्या . हालांकि जांच शुरू कर दी गई. दोनों की पहचान हो गई है. लड़का डुमरिया निवासी राजेश पटेल का पुत्र रविकिशन कुमार है.  लड़की पहले सूर्यपुर मे रहती थी. अभी कोईरपट्टी डुमरिया मे घर बनाकर उसका परिवार रहता है. लडका और लडकी का घर एक दूसरे से एक किमी की दूरी पर है.

सूर्यपुर पंचायत के मुखिया इसलाम गद्दी ने कहा कि यह हत्या का मामला है. क्योंकि लकडी उनके पंचायत की है . जिसका परिवार कुछ दिन से कोईरपट्टी मे रह रहे थे. लडकी के पक्षों द्वारा ही हत्या की गई है . बहरहाल जो हो परंतु  पुलिस इस मामले मे शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ऑनर किलिंग का मामला लगता है. इसकी आशंका पुलिस और ग्रामीणों को भी हो रही है. साजिश के तहत दोनो को एक साथ बुलाकर हत्या करने की आशंका जतायी जा रही है. मुखिया इसलाम गद्दी व लड़के के परिजनों ने बताया कि लडकी अपनी बहन के घर रहती थी. चार दिन पहले उसे कोईरपट्टी लाया गया. रवि पिछले सप्ताह अपने घर आया. घटना के बाद लडके का बाइक लडकी के घर से बरामद होना इस बात का सीधा संकेत है कि लडका को रात मे बुलाया गया है. पुलिस ने दोनों का मोबाइल जब्त कर लिया है.

लडकी के परिजनों का भागना ऑनर किलिंग की आशंका को बल दे रहा है . पुलिस भी ऑनर किलिंग के मामले को लेकर गहन जांच मे जुटी है. लडके परिजनों का आरोप है कि उसके लडके को लडकी के मोबाइल से बुलाकर हत्या कर फिर शव को पेड से एक ही दुपट्टा से लटका दिया गया है. जिस तरह से शव लटका पाया गया है उससे भी आत्महत्या नहीं लग रहा है . क्योंकि दुपट्टा के एक छोड लड़का के गर्दन व एक छोड लडकी के गर्दन मे बांधा है . फिर शीशम के टहनी से दुपट्टा का बीच का हिस्सा फंसाया गया है जो संदेह पैदा कर रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देवघर से सुल्तानगंज के बीच रेलसेवा शुरू, 13 अप्रैल से होगी नियमित

Next Post

कब्र खोद कर निकाल लिए दो के शव, गुस्सा के साथ सशंकित है ग्रामीण

Next Post
कब्र खोद कर निकाल लिए दो के शव, गुस्सा के साथ सशंकित है ग्रामीण

कब्र खोद कर निकाल लिए दो के शव, गुस्सा के साथ सशंकित है ग्रामीण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d