चीन के बाद अब अमेरिका और ब्रिटेन में भी ओमिक्रॉन का नया सब वैरिएंट अपने पांव पसर चूका है. ओमिक्रॉन के स्टील्थ वैरिएंट ने फिर से परेशानी बढ़ा दी है. इसीके साथ देश में कोरोना के चौथे लहर की आशंका बढ़ गयी है. दुनिया के सबसे तगड़े हेल्थ सिस्टम का दावा करने वाले अमेरिका में भी कोरोना के नए सब वैरिएंट से हाहाकार मचा है. इस वक्त अमेरिका में रोजाना औसतन 28600 कोरोना के केस सामने आ रहे हैं. वहीं ब्रिटेन में भी पिछले एक सप्ताह में कोरोना के 4.2 मिलियन केस आ चुके हैं. अधिकारियों का मानना है कि स्टील्थ सब वैरिएंट से कोरोना की संक्रमण दर में काफी इजाफा हुआ है. जर्मनी में शुक्रवार को तीन लाख कोरोना केस सामने आए. इटली में एक दिन में कोरोना के तकरीबन डेढ़ लाख और फ्रांस में एक लाख से ज्यादा नए कोरोना केसों से मिले है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की अधिकारी मारिया वैन केरखोव ने दुनिया के शीर्ष देशों को आगाह किया है कि कोरोना को अभी हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है. उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन का यह नया सब वैरिएंट स्टील्थ ओमिक्रॉन से भी ज्यादा संक्रामक है. यही वजह है कि कई देशों में कोरोना केसों में बढ़ोत्तरी देखी गई है.
इन सबके बीच भारत में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर नजर डालें तो थोड़ी राहत है. इस वक्त देश में कोरोना के एक्टिव केस 16187 हैं. भारत में रिकवरी रेट 98.75 पहुंच गया है. पिछले कुछ माह से देश में कोरोना के अधिक केस नहीं देखे गए.

