उत्तर प्रदेश में एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग की घटना पर 7 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में विस्तृत जवाब देंगे. ओवैसी ने गुरुवार को कहा कि जब वे कितापुर, मेरठ से प्रचार करके दिल्ली लौट रहे थे, उसी दौरान छजारसी टोल प्लाजा के नजदीक उनके वाहन पर फायरिंग की गई.ओवैसी का दावा है कि 3-4 लोगों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग की वे लोग हथियार छोड़कर भाग गए.

