लखनऊ.AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन की घोषणा की है.
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “अगर हमारा गठबंधन सत्ता में आता है तो 2 मुख्यमंत्री होंगे, एक OBC समुदाय से और दूसरा दलित समुदाय से, 3 उप मुख्यमंत्री होंगे.”
वहीं बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा.बहन बेटियों को सुरक्षा दी जाएगी और अल्पसंख्यकों को छात्रवृत्ति दी जाएगी. हमारा मोर्चा पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करेगा.

