ओवैसी क्षत्रिय है, वो ईरान वाले नहीं है बल्कि भगवान श्रीराम के वंशज हैं. यह कहना है भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैसरगंज के बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का. उन्होंने सोमवार को गोंडा में आयोजित सभा में ओवैसी को अपना पुराना मित्र बताया. बीजेपी सांसद अपने बेटे और बीजेपी प्रत्याशी प्रतीक भूषण सिंह के समर्थन में जनसभा में पहुंचे थे. उन्होंने मंच से विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर प्रतीक जीत करके जाएंगे तो वो गरीब के लिए काम करेंगे और मोदी के बगल खड़े होंगे और दूसरा कोई जीतकर जाएगा तो जिन्ना की विचारधारा के बीच खड़ा होगा.
हिजाब मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘कुछ लोग हिजाब लेकर आ गए, ये लोग कहते हैं कि ये हमारा धर्म है मजहब है ठीक है लेकिन हमारे जैन संप्रदाय के लोग हैं जो वस्त्र नहीं पहनते हैं, नागा संप्रदाय के लोग हैं जो वस्त्र नहीं पहनते लेकिन वह समाज के लिए पहनते हैं ढक कर रखते हैं वो भी थोड़ा कुछ ना कुछ जरूर पहनते हैं सबकी अपनी मर्यादा होती है.’ उन्होंने इशारे में बताते हुए कहा कि ‘अगर वो हिजाब बांधने को अडिग हैं तो कल हमारे बच्चे ये कह दें कि हम जैन संप्रदाय से हैं हम नंगे जाएंगे, तो क्या करोगे. इसलिए देश का ध्यान भटकाने के लिए, मोदी जी के द्वारा शुरू किए गए काम को कैसे रोका जाए इसके लिए रोज नए नए मामले लेकर आ जाते हैं.’
बीजेपी सांसद ने ओवैसी को अपना मित्र बताते हुए कहा जहां तक भी जानकारी है वो पुराना छत्रिय है वो भगवान राम का ही वंशज है ईरान वाला नहीं है. कहा कि मुसलमान इस बार अंतिम बार सपा के साथ है. मुसलमान या तो अपना समीकरण बनाएगा या तो ओवैसी को नेता मानेगा या कोई और दरवाजा ढूंढेगा. जैसे मुसलमान अखिलेश यादव से हटा छोटी पार्टी में सिमट कर रह जाएंगे प्लस यादव 2 से 6 सीट पाएंगे सपा की कहानी खत्म

