रफीगंज के एक गांव में एक साथ छह सहेलियों के आत्महत्या के मामले में चौथी लडकी ने भी इस्लाज के दौरान मगध मेडिकल कॉलेज गया में डीएम तोड़ दिया. प्रेम में असफल सहेली के साथ सभी छः लडकियों ने साथ मिल कर सल्फास की गोली खा ली थी. पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है. शुक्रवार को तीन सहेलियों की मौत हो गयी थी. शनिवार के देर रात. बची दो सहेलियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. जिनका इलाज मगध मेडिकल कॉलेज में जारी है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.
बघौरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह ने मृतक प्रेमिका ने अपनी शादी के लिए लहंगा और मंगलसूत्र भी खरीद रखा था. वो जल्द ही प्रेमी से शादी करना चाहती थी. इसके लिए प्रेमिका और उसकी सहेलियों ने प्रेमी पर दबाव भी बनाया लेकिन लड़के ने शादी से इनकार कर दिया. सदमे को लड़की बर्दाश्त नहीं कर सकी और जहर खा ली. उसके बाद पांचों सहेलियों ने भी जान देने का फैसला किया. वहीं सूत्रों की मानें तो लड़के ने सभी छह किशोरियों को प्रेम जाल में फंसा रखा था. जिसका सच जानने के बाद सहेलियों ने ये बड़ा कदम उठाया. घटना की असली वजह आखिर क्या है, ये आरोपी प्रेमी बिट्टू की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा. आरोपी बिट्टू घटना के बाद से फरार है. कासमा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें नाबालिग बिट्टू को नामजद आरोपी बनाया गया है.

