BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

…और फिर तीन घंटे अटकी रहीं सुरक्षा एजेंसियों की सांसें

by bnnbharat.com
January 5, 2022
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- तीन कृषि कानून रद्द होने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार पंजाब दौरे पर थे लेकिन यह दौरा पूरा नहीं हो सका. पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के कारण फिरोजपुर में होने वाली रैली रद्द हो गई. प्रधानमंत्री मोदी मौसम खराब होने की वजह से बठिंडा से फिरोजपुर के लिए सड़क मार्ग से निकलते हैं लेकिन बीच में प्रदर्शनकारियों की वजह से उनका काफिला 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसा रहा. जिसके बाद वापस लौटने का फैसला लिया जाता है अब इस पूरे मामले पर आरोप- प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. बुधवार सुबह से लेकर पीएम मोदी के लौटने तक क्या कुछ हुआ इसको समझिए-

2 साल बाद पीएम मोदी का पंजाब में कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर कई योजनाओं की शुरुआत करने वाले थे. कपूरथला-होशियारपुर में मेडिकल कॉलेज, फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर की आधारशिला, 42750 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की आधारशिला और लोकार्पण के बाद उनको फिरोजपुर रैली में शामिल होना था. प्रधानमंत्री मोदी की ओर से सुबह 8 बजे इस दौरे को लेकर ट्वीट किया जाता है कि आज पंजाब की अपनी बहनों और भाइयों के बीच जाना है. फिरोजपुर में एक कार्यक्रम में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास होगा जिससे यहां के लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा.

मौसम खराब होने की वजह से जब हुआ यह फैसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह विमान से बठिंडा पहुंचे. 11 बजे के आस-पास यहां पंजाब सरकार की ओर से वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी के यहां पहुंचने के बाद ही मौसम खराब था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बठिंडा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हेलिकॉप्टर से उनको यहां से जाना था. बठिंडा उतने के बाद खराब मौसम को देखते हुए पीएम ने 20 मिनट तक इंतजार किया जिसके बाद सड़क मार्ग से फिरोजपुर के लिए रवाना हुए. सड़क मार्ग से उनको 2 घंटे का वक्त लगना था.

20 मिनट तक जब पीएम मोदी का काफिला रुका रहा
सड़क मार्ग से पीएम मोदी को 2 घंटे का वक्त लगना था. उनका काफिला आगे बढ़ता है और हुसैनीवाला में शहीद स्मारक के 30 किलोमीटर पहले उनका काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा जहां प्रदर्शनकारियों ने रोड ब्लॉक कर रखा था. दोपहर 2 बजे के आस- पास पीएम मोदी का काफिला फ्लाईओवर पर तकरीबन 20 मिनट तक फंसा रहा. यह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक थी. इस पूरे एपिसोड के बाद काफिला वापस लौट जाता है.

सुरक्षा में चूक के बाद उठे कई सवाल

  • पीएम मोदी सड़क मार्ग से जाते हैं, फिर रूट कैसे ब्लॉक हुआ.
  • जो भी प्रदर्शनकारी थे उनको समय रहते हटाया क्यों नहीं गया.
  • पीएम मोदी के रूट को लेकर क्या एसपीजी तक सही जानकारी पहुंची.
  • प्रधानमंत्री कहीं जाते हैं तो वैकल्पिक मार्ग तैयार होता है क्या यहां ऐसी व्यवस्था थी.

पीएम मोदी ने कहा अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहना
दोपहर 2.30 बजे खबर आती है कि प्रधानमंत्री की फिरोजपुर में होने वाली रैली को रद्द कर दिया गया. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में गंभीर चूक करार दिया है. गृह मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान गंभीर सुरक्षा खामी के बाद उनके काफिले ने लौटने का फैसला किया. 3 बजे के करीब पीएम मोदी वापस बठिंडा एयरपोर्ट लौट आते हैं यहां आकर वो वहां के अधिकारियो से कहते हैं अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहना कि मैं बठिंडा हवाई अड्डे तक जिंदा लौट पाया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंजाब में राष्ट्रपति शासन की मांग, PM की सुरक्षा में चूक वाली जगह से पाकिस्तान की दूरी 10 किमी, साजिश का अंदेशा

Next Post

पाकिस्तान करांची की मदीना मस्जिद गिराई जाएगी, SC ने कहा – आपने पैसे से खरीदी जमीन पर बनाए मस्जिद

Next Post
पाकिस्तान करांची की मदीना मस्जिद गिराई जाएगी, SC ने कहा – आपने पैसे से खरीदी जमीन पर बनाए मस्जिद

पाकिस्तान करांची की मदीना मस्जिद गिराई जाएगी, SC ने कहा - आपने पैसे से खरीदी जमीन पर बनाए मस्जिद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d