कंगना रनौत ने लखनऊ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान सीएम योगी ने उन्हें एक खास तोहफा दिया.रविवार को कंगना रनौत लखनऊ में थीं और इसी दौरान वह सीएम योगी से मिलने उनके निवास 5 कालिदास मार्ग पहुंचीं. कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर मीटिंग की तस्वीरें शेयर की हैl इसके साथ उन्होंने इस मीटिंग को शानदार बताया है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आवास पर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, ‘आज मेरा अच्छा सौभाग्य रहा कि मैं महाराज योगी आदित्यनाथ जी से मिल पाई. यह एक शानदार शाम रही महाराज जी के साथ. हाल ही में चुनाव में उनकी अच्छी जीत हुई है. उनकी बातें मुझे प्रेरित करती हैं और मैं उनसे काफी प्रभावित हूं.’सीएम ने कंगना को odop का ही एक प्रोडक्ट उपहार स्वरूप दिया है.

