सोशल मीडिया पर अपने गाने कच्चा बादाम से रातों-रात नाम कमाने वाले मूंगफली विक्रेता की तो अब मानों किस्मत ही बदल चुकी है. इंटरनेट पर छाने वाले भुबन का गीत अब सोशल मीडिया के लगभग हर प्लेटफार्म से लेकर बड़े-बड़े स्टार्स की वीडियो में भी सुना जा सकता है. उनके इस वायरल गाने ने उन्हें नाम और शौहरत दी है. एक निजी चैनल से बातचीत में उन्होंने अपनी ज़िन्दगी के बदलने पर बात की है. भुबन बताते हैं, कि अब वह मूंगफली नहीं बेचते और वह एक कलाकार बनना चाहते है

