जमशेदपुर.श्री श्री वासंती चैती दुर्गा पूजा समिति कदमा में रंकिणी मंदिर के सामने पुजा मैदान के प्रांगण में आज बुधवार सुबह 10 बजे वासंती चैती दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन किया गया. इस साल चैती दुर्गा पूजा की और से छोटे पंडाल और छोटी प्रतिमा बैठा कर पूजा की जाएगी.भूमि पूजन में ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र प्रसाद समिति के अध्यक्ष दिवाकर सिंह, सदस्यगण राजेश शर्मा, शुभाशीष उपाध्याय, कमल कुमार, एस कार्तिक, सुनील कुमार, सुब्रतिन राय, कुणाल, प्रियांश, सतेंदर कुमार, अशोक पांडे एवं अन्य उपस्थित थे.

