कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के बयान पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कहा की ये उनकी व्यक्ति सोच है,वो उन्होंने ज़ाहिर की. हमारी पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है, कोई भी सदस्य अपने विचार रख सकता हैं लेकिन मुझे इस बात का दुख है कि उन्होंने पार्टी में इस बात को ना कहकर प्रेस के सामने कहा.
कपिल सिब्बल का बयान
कपिल सिब्बल ने गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि ‘घर की कांग्रेस’ की जगह ‘सब की कांग्रेस’ हो. उन्होंने कहा कि इस बार के परिणामों ने मुझे आश्चर्यचकित नहीं किया क्योंकि मुझे इसका अंदाजा पहले से था. हम 2014 से लगातार नीचे की ओर जा रहे हैं. हमने राज्य दर राज्य खोया है. जहां हम सफल हुए वहां भी हम अपने कार्यकर्ता को एक साथ नहीं रख पाए. इस बीच कांग्रेस से कुछ प्रमुख लोगों का पलायन हुआ है. जिनमें नेतृत्व का भरोसा था वह कांग्रेस से दूर जा रहे थे. 2022 के विधानसभा चुनाव में भी नेतृत्व के करीबी लोगों ने उनका साथ छोड़ दिया. मैं आंकड़े देख रहा था. यह ध्यान रखना वाकई दिलचस्प है कि 2014 से अब तक लगभग 177 सांसद, विधायक के साथ-साथ 222 उम्मीदवार कांग्रेस छोड़ चुके हैं. हमने इतिहास में किसी अन्य राजनीतिक दल में इस तरह का पलायन नहीं देखा है.

