पलामू:-नावाजयपुर थाना क्षेत्र के कसवाखाड़ में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई.जिसकी पहचान गांव ही विजय चौहान की 35वर्षीय पत्नी मानती देवी के रूप में हुई है.महिला गेंहू काटने जा रही थी,तभी खेत पड़ा खुला तार से पैर में स्पर्श हो गया जिससे वह बेहोश हो कर वहीं गिर पड़ी वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे आनन फानन में पाटन पहुंचाए जहां से प्रास्थमिक उपचार के मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया गया. वहां जांच के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

