केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी करहल सीट से नामांकन दाखिल किया है. वो करहल से बीजेपी के उम्मीदवार होंगे और अखिलेश यादव को चुनौती देंगे. एसपी सिंह बघेल आगरा के सांसद भी हैं.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज मैनपुरी की करहल विधान सभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. लेकिन इस बीच बीजेपी ने बड़ा दांव चला है.

