अभिनेत्री करीना कपूर खान हाल ही में पति सैफ और बेटे तैमूर अली खान के साथ संडे मनाने बाहर निकलीं. उनकी ताजा तस्वीरें उनके घर के बाहर खड़े पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लीं इस दौरान करीना बेटे तैमूर अली खान के साथ बेहद शॉर्ट निक्कर पहनकर निकली. करीना का ये लुक अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. हमेशा फैशन गेम में ऑन प्वॉइंट रहने वालीं अदाकारा करीना कपूर खान का ये लुक फैंस को हैरान कर रहा है. जिसकी वजह से लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करने लगे हैं.

