प्रयागराज.करोड़ों के बैंक लोन घोटाले के आरोपी बालाजी हाईटेक कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर सचिन दत्ता को राहत,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत की मंजूर,कोर्ट ने कहा समान आरोप के तीन मामलों में याची को जमानत मिल चुकी है,इस लोन घोटाले केस में सी बी आई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है,ट्रायल जल्द पूरा होने की संभावना नहीं है,याची 17 मार्च 20 से जेल में बंद हैं,कोर्ट ने शर्तों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है,कहा है कि शर्तों का उल्लंघन करने पर जमानत निरस्त की जा सकती है,बाला जी गाजियाबाद में बहुमंजिली रिहायशी इमारत का निर्माण कर रही है.उसने खरीदारों, आवंटियों की मिलीभगत से पंजाब नेशनल बैंक गाजियाबाद से बालाजी फास्टर हाई राइज निर्माण के लिए फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का लोन लिया,एक फ्लैट पर कई आवंटियों के नाम सुरक्षा गारंटी लोन लिया गया,जिससे फ्लैट खरीदा जाना था,घोटाले का पता लगा तो 32एफ आई आर दर्ज कराई गई,जिसमें डायरेक्टर याची ,बैंक अधिकारियों व अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया,जांच सीबीआई को सौंप दी गई और 30दिसंबर20को सी बी आई ने चार्जशीट दाखिल की,जस्टिस राजीव गुप्ता की एकल पीठ ने दिया आदेश.

