अमेरिका : कोरोना ने दुनिया की बड़ी से बड़ी अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है. लेकिन कोरोना की आर्थिक चोट अमेरिका पर कुछ ज्यादा ही पड़ी है. अमेरिका पर वैश्विक कर्ज में तेजी से इजाफा हुआ है. यही नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर कर्ज बढ़कर रिकॉर्ड 29 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है.
अमेरिका पर मौजूदा समय में जितना कुल कर्ज है, वह भारत की GDP का लगभग 10 गुना है. लेकिन अमेरिका भारत का भी कर्जदार है और पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका पर भारत का कर्ज तेजी से बढ़ा है. फिलहाल अमेरिका पर भारत का कर्ज 21,600 करोड़ डॉलर यानी करीब 16 लाख करोड़ रुपये है.
गौरतलब है कि अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. अमेरिका की अर्थव्यवस्था भारत के मुकाबले करीब 7 गुना बड़ी है और यह 21 ट्रिलियन डॉलर की है. भारतीय इकोनॉमी फिलहाल 3 ट्रिलियन डॉलर के आसपास है. लेकिन अमेरिका पर जो कुल कर्ज है वह भारत की GDP का करीब 10 गुना है

