BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कर्नाटक के नवीन (21) की युक्रेन में मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय ने जताया दुःख

by bnnbharat.com
March 1, 2022
in समाचार
कर्नाटक के नवीन (21) की युक्रेन में मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय ने जताया दुःख
Share on FacebookShare on Twitter

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच युक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है. मृतक छात्र की पहचान कर्नाटक के चलागेरी के 21 वर्षीय नवीन शेखरप्पा के रूप में हुई. परिवार वालों के अनुसार 2 दिन पहले उसने वीडियो कॉल पर बात की थी. विदेश मंत्रालय ने छात्र की मौत पर ट्वीट करके दुख जताया है. अपने ट्वीट में विदेश मंत्रालय ने लिखा, ‘गहरे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आज सुबह खारकीव में हुई गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई. मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है. हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों को उपलब्ध किसी भी साधन से तत्काल कीव छोड़ने को कहा है.

 

जानकारी के अनुसार  खारकीव के एक बंकर में नवीन छिपे थे. नवीन जरूरी सामान लाने के लिए बनकर से बाहर निकले थे और उसी क्रम में गोलाबारी के शिकार हो गये. घटनाक्रम के बाद भारत ने रूस और यूक्रेन के राजदूतों को तलब किया है. इसी के साथ भारत ने यूक्रेन में फंसे नागरिकों को जल्द से जल्द निकालने पर प्रतिबद्धता जताई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी यूरोपीय देश में फंसे भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय वायुसेना को लगाया है. युक्रेन में फंसे भारतियों को निकालने के वायुसेना आपरेशन गंगा अभियान के तहत अपने C-17 विमान तैनात कर सकती है.

युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद हो गया है. रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया से लगी यूक्रेन की सीमा चौकियों के जरिए भारतीय बाहर निकाल रहे है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन महाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित शिव बारात कार्यक्रम में शामिल हुए

Next Post

बिहार में शराबबंदी पर राजनीती शुरू, राजद ने कहा- आपसी रंजिश बढ़ने से हो सकती है हिंसा

Next Post
बिहार में शराबबंदी पर राजनीती शुरू, राजद ने कहा- आपसी रंजिश बढ़ने से हो सकती है हिंसा

बिहार में शराबबंदी पर राजनीती शुरू, राजद ने कहा- आपसी रंजिश बढ़ने से हो सकती है हिंसा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d