कर्नाटक के शिवमोगा जिले में बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के बाद राज्य में राजनैतिक बवाल बढ़ गया है. कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा ने आरोप लगाया कि हत्या में मुस्लिम गुंडे शामिल थे. उन्होंने कांग्रेस के डीके शिवकुमार पर ‘मुस्लिम गुंडों को प्रोत्साहित करने’ का आरोप लगाया है. वहीं डीके शिवकुमार ने हत्या के किसी भी संबंध से इनकार किया और मंत्री ईश्वरप्पा को बर्खास्त करने की मांग की. उन्होंने हत्या के कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद से जुड़े होने की किसी भी अटकलों को भी खारिज कर दिया
इधर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापामारी कर हर्षा की हत्या के मामले में छः लोंगो को गिरतार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद काशिफ, सैयद नदीम, अफसिफुल्ला खान, रेहान शरीफ, निहान, अब्दुल अफनान शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपियों में से एक काशिफ लारी ड्राईवर है. गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी मोहसिना ने बताया कि कहा कि जिस दिन बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या हुई थी, उस दिन उसका पति काशिफ बच्चों के लिए डायपर लाने की बात कह कर रात 8 बजे घर से बाहर गया था. लेकिन वह रात के 11 बजे घर वापस लौटा. पुछने पर काशिफ ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ था. बाद में पुलिस आई और उसे उठा ले गई.

