बीती रात धारवाड़ के निगडी में एक वाहन के पेड़ से टकराने से सात लोगों की मौत हो गई है।इस हादसे में 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग शादी में शामिल होने के बाद बेंककट्टी लौट रहे थे। इस दौरान वाहन चालत की लापरवाही के चलते वाहन पेड़ से जा टकराया। इस वाहन में 21 लोग सवार थे।

