BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कर्नाटक शिक्षा मंत्री ने शिक्षण संथान में हिजाब पहनने की अनुमति से किया इंकार, गरमाया मुद्दा

by bnnbharat.com
January 21, 2022
in समाचार
कर्नाटक शिक्षा मंत्री ने शिक्षण संथान में हिजाब पहनने की अनुमति से किया इंकार, गरमाया मुद्दा
Share on FacebookShare on Twitter

कोई भी संस्थान हो, यदि वे एक नियम बनाते हैं, तो जो छात्र पढ़ना चाहते हैं उन्हें बाध्य होना चाहिए।” कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश ने हिजाब को लेकर अपने बयान मे ये कहा. जिसके बाद कर्नाटक के उडुपी में गवर्नमेंट गर्ल्स प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज में छह छात्राओं को हिजाब पहनने की अनुमति देने से इनकार करने से जुड़ा विवाद और बढ़ गया है. अभी भी छात्राएं अपनी मांग को अड़ी हुई हैं। छात्रों का कहना है कि वो तब तक विरोध करती रहेंगी जब तक उन्हें कक्षाओं में हिजाब पहनने की अनुमति नहीं दी जाती। वहीं, ये मुद्दा अब देशभर में जोर पकड़ रहा है।

कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया के स्टेट कमेटी के सदस्य मसूद मन्ना ने कहा, ‘ये शिक्षा के अधिकार और धर्म का पालन करने के अधिकार का उल्लंघन है। ये छात्र आने वाली पीढ़ियों के लिए कक्षाओं में भाग लेने के दौरान हिजाब पहनने के लिए लड़ रही हैं।’ इसके बाद उन्होंने कहा, ‘यदि सरकार कोई समाधान नहीं देती है तो हम विरोध जारी रखेंगे। छात्रों को मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।’

विवाद की शुरुआत कुछ समय पहले उडुपी के गवर्नमेंट गर्ल्स प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में 8 मुस्लिम छात्रों को कक्षा में बैठने की अनुमति न देने की अनुमति के बाद हुई थी। कुछ छात्राएँ क्लास में हिजाब पहनकर आई तो कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें क्लास से बाहर निकाल दिया। इसके बाद इन छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश ने इस मामले को राजनीतिक बताया है। उन्होंने अपने बयान में कहा, “अब तक सभी बच्चे नियम का पालन कर रहे हैं। कोई भी संस्थान हो, यदि वे एक नियम बनाते हैं, तो जो छात्र पढ़ना चाहते हैं उन्हें बाध्य होना चाहिए। अब तक यूनिफॉर्म नियम का पालन किया गया था और अब ये सभी अचानक क्यों बदल गए?”

शिक्षा मंत्री ने आगे कहा, “इतने दिनों से धार्मिक स्वतंत्रता कहाँ गायब थी? यह राजनीतिक है। कक्षा में हिजाब (Hijab) पहनकर बैठना सरासर अनुशासनहीनता है। क्या होगा यदि दूसरे अपनी इच्छा के अनुसार कपड़े पहनना शुरू कर दें? क्या हमें उन्हें अनुमति देनी है, छात्र आधे कपड़े में आएंगे, क्या हमें उन्हें अनुमति देनी है?” स्कूल धर्म का प्रचार करने की जगह नहीं है।”

 

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निजता में सेंध , सरकारी सर्वर से कोविड-19 डेटा, सायबर अपराधी करते है धोखाधड़ी के लिए डेटा का गलत इस्तेमाल

Next Post

आज का इतिहास: 22 जनवरी का इतिहास, जानिए आज का दिन क्यों है खास

Next Post
आज का इतिहास: 22 जनवरी का इतिहास, जानिए आज का दिन क्यों है खास

आज का इतिहास: 22 जनवरी का इतिहास, जानिए आज का दिन क्यों है खास

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d