भुसावल से दिल्ली की ओर जा रही एक युवती के साथ कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. दुष्कर्म की घटना को पैंट्री कार में अंजाम दिया गया। युवती द्वारा अन्य यात्रियों को घटना के बारे में बताये जाने के बाद जीआरपी कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई। ट्रेन के भोपाल पहुंचने पर पैंट्री कार के सभी स्टाफ को जीआरपी ने हिरासत में लिया और उन्हें थाने लेकर आई. जहाँ पूछताछ के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
एडिशनल एसपी रेल प्रतिमा एस मैथ्यू के अनुसार भुसावल से दिल्ली की ओर जा रही एक युवती कर्नाटक संपर्क क्रांति के एसी कोच में शौचालय के पास सो रही थी। युवती के पास टिकट नहीं था। इसी दौरान एक व्याक्ति युवती के पास आया और उसे जनरल कोच में बिना टिकट सीट दिलाने का आश्वासन दिलाया। इसके बाद वह लड़की को पैंट्री कार में बने स्टोरनुमा कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

