BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कर्नाटक : हिजाब विवाद पर जहां हिंदू संगठनों ने शुरू किया भगवा शॉल कैंपेन, राजनितिक बयानबाजी भी शुरू, सुनवाई 8 फरवरी को

by bnnbharat.com
February 4, 2022
in समाचार
कर्नाटक : हिजाब विवाद पर जहां हिंदू संगठनों ने शुरू किया भगवा शॉल कैंपेन, राजनितिक बयानबाजी भी शुरू, सुनवाई 8 फरवरी को
Share on FacebookShare on Twitter

कर्नाटक में हिजाब पहनने को लेकर हुआ विवाद थम ही नही रहा है. शुक्रवार सुबह कुंडापुर के भंडारकर कॉलेज के गेट पर 40 लड़कियां हिजाब पहनकर पहुंचीं, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली. लड़कियों को एंट्री न मिलने के बाद करीब 40 मुस्लिम लड़के भी उनके सपोर्ट में कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करने बैठ गए. वहीं, दूसरी तरफ जिले के बैंदूर कस्बे में हिंदू लड़कों को स्कूल में एंट्री से पहले जबरन भगवा शॉल पहनाई गई. मामला शासकीय प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज का है, जहां हिंदू संगठनों ने भगवा शॉल कैंपेन शुरू किया. मामले पर राजनितिक बयानबाजी भी शुरू हो गयी है. जहाँ गृह मंत्री ने कहा कि बच्चे धर्म का पालन करने नहीं बल्कि समानता की शिक्षा लेने आएं वहीं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हिजाब के समर्थन में बयन दिया है.

 

 

कुंडापुर के भंडारकर कॉलेज के इंस्ट्रक्शन मेन्युअल में यह निर्देश था कि लड़कियों को हिजाब पहनने की अनुमति रहेगी, लेकिन उसका कलर स्कूल यूनिफॉर्म के रंग का होना चाहिए.

हिजाब विवाद पर कर्नाटक के दो मंत्रियों के बयन पूर्व में आ चुके है. कर्नाटक के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने र कहा है कि बच्चों को स्कूलों में हिजाब या भगवा शॉल पहनकर नहीं आना चाहिए. वे यहां भारत माता के बच्चों की तरह आएं. अपने धर्म का पालन करने नहीं बल्कि समानता की शिक्षा लेने आएं. वहीं दूसरी ओर राज्य के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा है कि वे (एक खास समुदाय) पहले हिजाब नहीं पहनते थे, ये समस्या महज 20 दिन पहले ही शुरू हुई है.

 

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया मुस्लिम छात्राओं के समर्थन में आ गए हैं. उन्होंने कहा कि हिजाब मुस्लिमों का मौलिक अधिकार है. शिक्षा मौलिक अधिकार है. अगर उन्हें स्कूल आने से रोका जाता है उनके ये मौलिक अधिकार का हनन है. लड़कियां मुस्लिम हैं, सिर्फ इसलिए उन्हें शिक्षा प्राप्त करने से वंचित नहीं किया जाना चाहिए.

 

 

मामला जनवरी का है, जब उडुपी के एक कॉलेज में 6 मुस्लिम छात्राएं क्लासरूम में हिजाब पहनने पर अड़ गई थीं. कॉलेज के प्रिंसिपल रूद्र गौड़ा ने कहा था कि छात्राएं कॉलेज कैम्पस में हिजाब पहन सकती हैं, लेकिन क्लासरूम में इसकी इजाजत नहीं है. इसके बाद एक स्टूडेंट की मां ने संविधान के अनुच्छे 14 और 25 का हवाला देकर इसे मौलिक अधिकार का हनन बताते हुए याचिका दायर की थी. इस याचिका पर सुनवाई 8 फरवरी को होनी है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची विश्वविद्यालय का 35 वां दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल ने बांटे डिग्री, कहा- माहौल ऐसा बने कि बाहर राज्य से विद्यार्थी पढने पहुंचे राँची

Next Post

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और जयंत समेत 300 पर कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज

Next Post
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और जयंत समेत 300 पर कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और जयंत समेत 300 पर कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d