BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कसमार, पेटरवार व गोमिया की पेयजलापूर्ति योजनाओं को शीघ्र मंजूरी दें सीएम : लंबोदर महतो

by bnnbharat.com
March 2, 2021
in समाचार
कसमार, पेटरवार व गोमिया की पेयजलापूर्ति योजनाओं को शीघ्र मंजूरी दें सीएम : लंबोदर महतो
Share on FacebookShare on Twitter

गोमिया विधायक ने सीएम से मिलकर किया अनुरोध
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव व गोमिया के विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने अपने विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत पाइप जलापूर्ति योजना धरातल पर उतरे, इसको लेकर गंभीर बने हुए हैं। इसी के तहत उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मिलकर उन्हें इस बात से अवगत कराया कि सेकेण्ड फेज में 126 करोड़ की लागत से कसमार प्रखंड का शेष गांव और 18 करोड़ की लागत से पेटरवार प्रखंड के शेष गांव में पेयजल पहुंचाने की योजना की तकनीकी स्वीकृति हो चुकी है। स्टेट लेवल स्कीम सलेक्ट कमिटी द्वारा भी मंजूरी मिल चुकी है। मगर मुख्यमंत्री का अनुमोदन नहीं मिला है। इसका ध्यान उन्होंने मुख्यमंत्री को कराया और उनसे शीघ्र अनुमोदन देने का आग्रह किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री को इस बात की भी जानकारी दी कि यह योजना जल जीवन मिशन के तहत है और इसकी हरी झंडी मिल चुकी है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यान फर्स्ट फेज में पेटरवार प्रखंड के 29 गांव और कसमार प्रखंड के 10 गांव में 59 करोड़ की लागत से चल रही बहू ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत तेनुघाट डैम से 39 गांवों में पाइप के माध्यम से शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की आकृष्ट कराया और उन्हें बताया कि और इस योजना को मई तक पूरा करना है। उन्होंने मुख्यमंत्री से तय समय सीमा में योजना पूरा हो, इसको लेकर उनसे योजना निर्माण कार्य में तेजी लाने की दिशा में आवश्यक निर्देश देने का भी आग्रह किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि गोमिया प्रखंड पूरी तरह से नक्सल प्रभावित और विकास से कोसों दूर है। गोमिया प्रखंड में शत-प्रतिशत जलापूर्ति योजना का लाभ लोगों को मिले, इसको लेकर प्राथमिकता देने की जरूरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस बात से भी अवगत कराया कि गोमिया प्रखंड में फर्स्ट फेज में पाईप लाईन से जलापूर्ति करने के लिए योजना बनायी गयी है।इसमें चतरोचट्टी, पचमो, कंडेर, बड़की पुनू, होसिर, ललपनिया एवं सियारी आदि दर्जनों गांवों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही शत-प्रतिशत जलापूर्ति का लाभ ग्रामीणों को मिले, इसके लिए सेकेण्ड फेज में पांच योजना का सर्वे होकर करीब एक अरब 36 करोड़ 70 लाख 21हजार 15 रूपये का प्राक्कलन बन चुका है और तकनीकी स्वीकृति होना भर बाकी है। इस प्राक्कलित राशि से गोमिया प्रखंड के शेष बचे गांव टोला के घर -घर में दामोदर नदी से पाईप द्वारा पानी पहुंचाया जायेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल जीवन मिशन के तहत इन सभी योजनाओं की स्वीकृति शीघ्र प्रदान करने का भी आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक और गंभीरता के साथ सुनने के बाद शीघ्र सकारात्मक रूप से कदम उठाने को लेकर आश्वस्त किया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोदी सरकार को आम लोगों की कोई चिंता नहीं-कांग्रेस

Next Post

विधानसभा में आज पेश होगा आम बजट मुख्यमंत्री ने कहा- कड़ी मेहनत व विचार-विमर्श से किया गया है तैयार, सभी वर्गों का रखा गया है ख्याल

Next Post
विधानसभा में आज पेश होगा आम बजट मुख्यमंत्री ने कहा- कड़ी मेहनत व विचार-विमर्श से किया गया है तैयार, सभी वर्गों का रखा गया है ख्याल

विधानसभा में आज पेश होगा आम बजट मुख्यमंत्री ने कहा- कड़ी मेहनत व विचार-विमर्श से किया गया है तैयार, सभी वर्गों का रखा गया है ख्याल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d