पंजाब में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतागण नवजोत सिंह सिद्धू पर लगातार हमलावर रहे. प्रदेश अध्यक्ष रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है, बावजूद कांग्रेसी नेता नेता अपने बयान से अपना गुस्सा सिद्धू पर उतार रहे हैं. लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने हार का ठीकरा फोड़ते हुए इशारो इशारों में कहा कि पंजाब की सियासत में वह हाल रहा कि गधों ने शेरों को मार गिराया. मिसगाइडेड मिसाइल ने पार्टी को ही तबाह कर दिया. हालांकि बिट्टू ने हाईकमान को लेकर कहा कि इसमें उनका कोई हाथ नहीं है. कहा कि कुछ लोग कहते थे कि मुझे ऐसा कर दो तो मैं ऐसे कर दूंगा. जो गब्बर सिंह बने थे, चुनाव में उन सबकी हवा निकल गई. पार्टी को भी समझ आ गया कि इन पर गलत भरोसा किया. बिट्टू की यह बात चरणजीत चन्नी और नवजोत सिद्धू से जोड़कर देखी जा रही है.
बिट्टू ने तीखे तंज कसते हुए कहा, ‘कभी सुना था कि गीदड़ों ने शेर का शिकार कर दिया. यहां तो गधों से शेर मरवा दिए. जिनको हाईकमान ने जिम्मेदारी दी, वह कुछ नहीं कर पाए. कुछ दिन पहले एक मिसाइगाइडेड मिसाइल पाकिस्तान में चली थी. उसी तरह हमारे यहां भी एक मिसाइल ने हमारे ही घर को तहस-नहस कर दिया.

