नई दिल्ली:- विधानसभा चुनाव-2022 से ठीक पहले कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटा दिया गया है. हाईकमान को शक है कि किशोर की नजदीकियां बीजेपी से बढ़ गई है. साथ ही, सूत्राें की मानें तो पार्टी की विचारधारा के खिलाफ बाेलने की वजह से भी उपाध्याय पर सख्ती की गई है.
पिछले कई हफ्तों से किशोर के भाजपा जाने की चर्चाओं का बाजार बहुत गर्म था।.इसी के बीच उपाध्याय ने साफ किया था कि वह किसी भी सूरत में कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन नहीं करेंगे. कहा था कि कांग्रेस में रह कर ही वह टिहरी से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने की बातों को उन्होंने अफवाह करार दिया था.

