BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस विधायक वीर सिंह भूरिया ने पुलिसकर्मी को तबादले की धमकी दी

by bnnbharat.com
June 6, 2019
in Uncategorized
NDTV Khabar
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल: मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में थांदला से कांग्रेस विधायक वीरसिंह भूरिया पुलिसवालों पर भड़क गए. नेताजी चालान काटने पर इतने नाराज़ हुए कि उन्होंने नाम नोट करके पुलिसकर्मी को तबादले की धमकी दे दी. बाइक पर तीन लोगों के सवार होने और जरूरी कागजात नहीं होने की वजह से पुलिस ने कुछ युवकों का चालान बनाया था.

जिले के एसपी के निर्देश पर झाबुआ पुलिस कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी मेघनगर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. इसी बीच एक बाइक पर मेघनगर के रहने वाले तीन युवक गुजरने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोका ओर चालान बनाने लगी. इसी दौरान थादंला के विधायक निकले तो अपने विधानसभा क्षेत्र के युवकों का चालान बनता देख पुलिसकर्मियों पर रौब झाड़ने लगे.

मध्यप्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट पर टिकी नजरें, उपचुनाव से जुड़ा बड़ा सियासी गणित

एक वायरल हुए वीडियो में वे कहते सुने जा सकते हैं कि यह झाबुआ जिला है, यहां सब चलता है. यहां के कानून को समझना पड़ेगा. जवाब में वहां तैनात एएसआई चंदरसिंह सोलंकी ने नेताजी को बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर वे कार्रवाई कर रहे हैं इसलिये उन्हें धमकाना गलत है. वीडियो में वीरसिंह मोबाइल से फोन लगाते भी देखे जा सकते हैं लेकिन जब पुलिसवाले अपनी बात पर कायम रहे तो वो वापस लौट गए.

सड़क पर पुलिस वाले ने चालान काटा तो @INCMP@INCIndia के विधायकजी धौंस जमाने लगे! @ndtvindia@PoliceWaliPblic@DGP_MP@shailendranrb@ajaiksaran@BJP4India@BJP4MP@drhiteshbajpai@OfficeOfKNath#kamalnath#Congress#bjppic.twitter.com/vQrgCu1Wts

— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) June 5, 2019

इस पूरे मामले में जिले के प्रभारी एसपी विजय डावर का कहना है कि हम विधायक जी को समझाएंगे यह कार्रवाई लूट की घटनाओं को रोकने के लिए है न कि किसी को परेशान करने के लिए. हालांकि ऐसे में सवाल तो उठता ही है कि सरकारी काम में बाधा डालने के लिए समझाया जाता है या फिर मामला बनता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार लोगों पर चलाई गोली

Next Post

राजस्थान: कांग्रेस विधायक ने सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग की

Next Post
NDTV Khabar

राजस्थान: कांग्रेस विधायक ने सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d