BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कानपूर के सरसौल में बच्चे की नृशंस हत्या, एक आँख निकाली, दुसरे में ठोंका कील

by bnnbharat.com
February 10, 2022
in समाचार
कानपूर के सरसौल में बच्चे की नृशंस हत्या, एक आँख निकाली, दुसरे में ठोंका कील
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सरसौल नर्वल के बेहटा सकट गांव में सोमवार से लापता 9 वर्षीय छात्र की नृशंस हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। बच्चे को गला दबाकर मारने की आशंका है। उसकी एक आंख निकाल ली गई थी। दूसरी आंख में कील धंसी मिली। पूरे शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।  छात्र के साथ कुकर्म करने की भी आशंका है। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाईं हैं। पीड़ित पिता महेंद्र कुमार के अनुसार उनका 9 वर्षीय बेटा अखिलेश सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह लापता हो गया। देर शाम परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और खुद भी तलाश में जुट गए।

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान रामेंद्र मिश्रा के खेत में अखिलेश का शव पड़ा देखा। शव पर एक भी कपड़ा नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है.

9 साल के बच्चे की हत्या करने से पहले आरोपियों ने उसे खूब तड़पाया। उसके जख्म बता रहे थे कि उसको जमकर पीटा गया और नोचा गया। खेत में शव काफी दूर तक घसीटा गया। उसकी गर्दन पर जूते के निशान मिले हैं। आरोपियों ने उसकी गर्दन पर पैर रख उसे जमीन पर रगड़ा था। लोगों ने तंत्र मंत्र के चक्कर में भी हत्या किए जाने का शक जताया है।

पुलिस अफसरों का कहना है कि जिस तरह से बच्चे को मारा गया, उससे ऐसा लगता है कि हत्यारे उससे बेहद नफरत करते थे। आखिर बच्चे से नफरत की वजह क्या है। पुलिस इस बिंदु पर गहनता से छानबीन कर हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से देसी शराब की एक खाली शीशी, दो गिलास, अधजली सिगरेट, माचिस बरामद हुई। इससे पुलिस को आशंका है कि वारदात में दो हत्यारे शामिल हैं। जिन्होंने घटना के पहले या बाद में घटनास्थल पर शराब पी। फोरेंसिक टीम ने खून से सना डंडा व बच्चे के कपड़े शव से कुछ दूरी से बरामद किए। फोरेंसिक टीम ने इन सभी चीजों को कब्जे में ले लिया है।

 

एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को मोर्चरी भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। तीन टीमें गठित की गईं हैं। जल्द वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

RBI गवर्नर ने क्रिप्टोकरेंसी के निवेशकों को किया अलर्ट, कहा- ये इकोनॉमी के लिए बेहद खतरनाक

Next Post

झारखंड ATS ने अमन साहू गेंग का खास गुर्गा मोस्ट वांटेड हयुल अंसारी को मुंबई से किया गिरफ्तार

Next Post
झारखंड ATS ने अमन साहू गेंग का खास गुर्गा मोस्ट वांटेड हयुल अंसारी को मुंबई से किया गिरफ्तार

झारखंड ATS ने अमन साहू गेंग का खास गुर्गा मोस्ट वांटेड हयुल अंसारी को मुंबई से किया गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d