अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी क्षेत्र में हाईस्कूल के पास सिलसिलेवार तीन धमाके हुए हैं। ये धमाका उस वक्त हुआ जब स्कूली बच्चे अपनी कक्षा में पढ़ाई के लिए जा रहे थे। आंतरिक मंत्रालय ने अब्दुल रहीम शहीद हाई स्कूल के पास विस्फोट की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जांच शुरू हो गई है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

