नई दिल्लीः भारत में नागरिकों के लिए आधार कार्ड सिर्फ एक अहम दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि यह कई काम आसान बनाने वाली एक जादुई छड़ी भी है। आपको नया सिम कार्ड लेना हो या घर, कार खरीदनी हो या बैंक में खाता खोलना हो, आधार कार्ड आपके सभी काम को आसान बना सकता है। अब यही आधार कार्ड आपको नया लर्निंग लाइसेंस बनवाने या फिर लाइसेंस रिन्यू Driving Licence Renew) करवाने में भी मदद करेगा। यही नहीं गाड़ी का अस्थाई रजिस्ट्रेशन Temporary Registration) भी घर बैठे करवा सकते हैं.
आपको बता दें कि परिवहन विभाग प्रत्येक लाइसेंस 20 साल के लिए जारी करता है। अवधि समाप्त होने के बाद आपको अपना लाइसेंस रिन्यू कराना होता है। मौजूदा व्यवस्था काफी पेचीदा है। आपको अपने लाइसेंस को रिन्यू कराने के लिए RTO दफ्तर जाना ही होता है उबाउ सरकारी प्रक्रियाओं को सिलसिला। लेकिन अब आप आधार की मदद आसानी से अपना लाइसेंस रिन्यू करवा सकते हैं। आप घर बैठे आधार ऑथेंटिकेशन Aadhaar Authentication) के जरिए इसे रिन्यू करा सकते हैं। इसके साथ ही आप डुप्लीकेट लाइसेंस भी प्राप्त कर सकते हैं.
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 4 मार्च को आधार वेरिफिकेशन के जरिए कॉन्टैक्टलेस सेवा की शुरुआत की है। सरकार के इस कदम से आरटीओ पर लाइसेंस और आरसी से जुड़ी सेवाओं के लिए आम लोगों को जाने की जरूरत नहीं होगी। अब ये सुविााएं लोगों को घर बैठे मिलेंगी। इससे लोगों का समय बचेगा, साथ ही कोरोना काल में आरटीओ पर अनावश्यक भीड़ भी जमा नहीं होगी.

