जमशेदपुर: गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही जंगलों में आग लगने की खबर आनी शुरू हो गयी। पूर्वी सिंहभूम के कालियाबेड़ा जंगल में भीषण आग लगने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि तेज हवा के कारण आग तेजी से जंगल में फैलती जा रही है.
कालियाबेड़ा जंगल में आग लगने की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। वन रक्षा समिति के सदस्य अपने सीमित संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गये है। वहीं इस आगजनी से बहुमूल्य लकड़ियां, अन्य वनस्पति और वन्य संपदा के अलावा जंगल में रहने वाले पशु-पक्षियों को भी नुकसान खबर पहुंचने की आशंका है
बताया गया है कि जानबूझ कर जंगल में आग लगाने की घटना को अंजाम दिये जाने की आशंका जतायी जा रही है। वन रक्षा समिति के प्रयास जहां आग बुझाने के प्रयास में जुटे है, वहीं दमकल विभागों के वाहनों के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति पर काबू पाये जाने की उम्मीद जतायी जा रही है.

