किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड की धनतोला पंचायत में हाथियों का उत्पात जारी है. बुधवार की देर रात आए हाथियों के झुंड ने 10 घरों को तोड़ डाला. इसमें एक महिला की जान चली गयी. कई एकड़ जमीन में लगी मकई की फसल को भी नुकसान पहुंचाया. जानकारी के अनुसार पिछले 50 दिनों के अंदर 9 वीं बार प्रखंड के सीमावर्ती इलाकों में आये हाथियों के झुंड ने चार दर्जन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है. मृतका 92 वर्षीय रानी देवी पति स्वर्गीय भुचालू सिंह की पत्नी थी. खोशोबस्ती में तोड़े गए घर के अंदर दबने से अजय कुमार सिंह, प्रेम लाल साह, योगेंद्र साह, पाणी लाल साह, नित्यानंद मिश्रा, बच्चा लाल गिरी आदि के करीब 10 घर को तोड़ते हुए उसमें रखे अनाज को भी नुकसान पहुंचाया है.

