न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के समर्थन किसान एवं श्रमिक संगठनों ने 28 और 29 मार्च को झारखण्ड बंद का आह्वान किया है. बंद को सफल बनाने के लिए सीपीआई सीपीएम वाले मासस का भी समर्थन मिला है. यह जानकारी अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने रविवार को भाकपा के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित कार्यालय में रविवार को दी. सीटू के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश विप्लव की अध्यक्षता में संयुक्त किसान एवं श्रमिक संगठनों की बैठक बुलाई गयी थी. बैठक मे मुख्य रूप से अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष हजारीबाग के पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ,अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति प्रदेश के प्रदेश संयोजक महेंद्र पाठक, झारखंड राज्य किसान सभा के सुफल महतो, विरेंद्र कुमार एटक के सच्चिदानंद मिश्रा, किसान संग्राम समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र गोप, सहित कई लोग मौजूद थे.
भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए 26 एवं 27 मार्च को पूरे राज्य में जन जागरण अभियान और नुक्कड़ सभा की जाएगी. अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश संयोजक महेंद्र पाठक ने 28-29 मार्च को श्रमिक संगठनों की आम हड़ताल पर विस्तृत चर्चा की. राज्य में राष्ट्रीय उच्च पथ एवं राज्य पथ को बंद बनाने को लेकर रणनीति बनाई.
बैठक में बोकारो इस्पात यूनियन के पीके पांडे, राजेंद्र यादव, थर्मल के गणेश महतो ,पीके पांडे ,वीरेंद्र कुमार, सुरेश यादव ,पंचानन महतो, श्याम सुंदर महतो, मनोज शर्मा ,नेमन यादव, सच्चिदानंद मिश्र, अब्दुल मजीद अंसारी ,मेवा लाल ब्रसाद, शंकर, राजेंद्र, विनय महतो सहित कई मौजूद थे.

