कुशीनगर: नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गईं है. मरने वालों में लड़कियां ओर महिलाएं शामिल हैं. औरतें व लड़कियां हल्दी के दिन मटकोड़वा की रस्म के लिए पहुंची थीं. हादसा नौरंगिया गांव में हुआ. अब तक कुएं से 13 लाशें निकाली गई हैं. आशंका है कि यह संख्या बढ़ सकती है.शादी समारोह के दौरान एक कुएं में गिरने से 13 महिलाओं और बच्चियों की मौत हो गई. मरने वालों में 9 बच्चियां भी शामिल हैं. स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और करीब 25 लोगों के कुएं में गिरने की आशंका जाहिर की जा रही है. कुएं को आरसीसी स्लैब के जरिए ढककर बंद किया गया था और हल्दी की रसम के दौरान काफी संख्या में महिलाएं इसके ऊपर खड़ीं थीं. इसी दौरान ये सलीब टूट गया और सभी कुएं में जा गिरे.

