कटनी. रोहनिया के जंगल में तेंदुए की कुएं में गिरने से मौत हो गई. बीते दिनों से रोहनिया के जंगल में तेंदुए का मूवमेंट था तेंदुए का शव आज एक कुएं में मिला. वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कुएं में गिर कर तेंदुआ मौत हुई है. नर तेंदुए की उम्र 4 वर्ष बताई जा रही है कुंडम परियोजना मंडल के बड़वारा वन परिक्षेत्र की मामला है. ग्रामीणों की सूचना पर वन अमला पहुंचा. शव को बाहर निकाल जांच में जुटा है. वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शव के पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार होगा.

