झारखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन विधेयक-2022 का धनबाद के व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है. बाजार समिति चैंबर की पहल पर मंगलवार कृषि उत्पाद बाजार समिति में आमसभा का आयोजन कर विरोध में जताया. व्यापारियों ने विधेयक का विरोध कर उसे वापस लेने की मांग की. व्यापारियों ने यह भी कहा कि यदि यह विधेयक वापस नहीं लिया जाता, तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा. मौके पर उपस्थित धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधेयक को व्यवसायी और कृषि विरोधी बताते हुए व्यापारियों के आंदोलन का समर्थन किया और हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया
धनबाद जिला खाद्यान्न व्यवसायी संघ, बाजार समिति चैंबर ऑफ कॉमर्स, जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स, राइस मिल एसोसिएशन, फ्लोर मिल एसोसिएशन, दाल मिल एसोसिएशन, फल एवं सब्जी व्यवसाय संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आमसभा में धनबाद विधायक राज सिन्हा, जिला चैंबर के अध्यक्ष चेतन गोयनका, महासचिव अजय नारायण लाल, जीटा के महासचिव राजीव शर्मा, बाजार समिति चैंबर के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, धनबाद जिला खाद्यान्न व्यवसायी संघ के महासचिव अजय नारायण लाल समेत कई लोग शामिल थे.

