नई दिल्ली.केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये है.उन्होंने मंगलवार की रात को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी. गडकरी ने एक ट्वीट में लिखा, ‘मैं आज हल्के लक्षणों के साथ कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. सभी आवश्यक प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहा हूं.मैंने खुद को अलग कर लिया है और घर में ही क्वारंटीन में हूं.मैं उन सभी लोगों से खुद को अलग करने और जांच कराने का अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं.’

