BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यूक्रेन से स्वदेश लौटे भारतीयों के पहले जत्थे की अगवानी की

by bnnbharat.com
February 27, 2022
in बड़ी ख़बरें
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यूक्रेन से स्वदेश लौटे भारतीयों के पहले जत्थे की अगवानी की
Share on FacebookShare on Twitter

 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यूक्रेन से स्वदेश लौटे भारतीयों के पहले जत्थे का स्वागत किया. इन भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की पहली निकासी उड़ान एआईसी 1944 आज शाम 7.50 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी. इस विमान ने आज दोपहर रोमानिया के बुखारेस्ट के हेनरी कोंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. विमान में 219 यात्रियों को स्वदेश लाया गया है, जिनमें ज्यादातर भारतीय छात्र हैं.पीयूष गोयल ने कहा, “मुंबई हवाई अड्डे पर यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए भारतीयों के चेहरों पर मुस्कान देखकर खुशी हुई.”

 

गोयल ने स्वदेश पहुँचे यात्रियों से कहा कि वे अभी भी यूक्रेन में अपने मित्रों से बात करें और उन्हें किसी प्रकार की चिंता न करने के लिए आश्वस्त करें. उन्होंने कहा कि सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है. मंत्री महोदय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात की है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया है. श्री गोयल ने बताया कि रूसियों ने भी सभी भारतीयों को सुरक्षित निकालने में सहायता करने का वादा किया है.गोयल ने कहा कि भारतीयों को सुरक्षित  निकालने के लिए और उड़ानें संचालित की जा रही हैं और दूसरी उड़ान के रविवार प्रातःकाल में दिल्ली में उतरने की संभावना है.

 

मंत्री ने राष्ट्रीय उद्देश्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताने के लिए एयर इंडिया को हदय से धन्यवाद दिया, उनके साथ ही स्वदेश पहुँचे सभी यात्रियों ने भी तालियां बजाकर अपना आभार जताया.स्वदेश आने वाले यात्रियों के परिजन मुंबई हवाईअड्डे पर अपनों के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,273 नए मामले सामने आए

Next Post

पीएम मोदी:-पिछले सात साल में 200 से ज्यादा बहुमूल्य प्रतिमाओं को भारत सफलता के साथ वापस ला चुका है

Next Post
प्रधानमंत्री ने पुदुचेरी में 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया

पीएम मोदी:-पिछले सात साल में 200 से ज्यादा बहुमूल्य प्रतिमाओं को भारत सफलता के साथ वापस ला चुका है

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d