उत्तराखंड पहुंचे आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने
उत्तराखंड के लिए बड़े ऐलान किये.
– स्कूलों पर काम करेंगे, यहां सरकारी स्कूल खंडहर बने हुए है इसलिये स्कूल ठीक करेंगे. हम ही स्कूल ठीक कर सकते हैं और कोई नहीं कर सकता. सबको शिक्षा फ्री देंगे.
– अस्पतालों को ठीक करेंगे, यहां लोग दूर-दूर पैदल चलकर अस्पताल जाते है. यहां हम मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे गांव-गांव में अस्पताली तैयार करेंगे. हर व्यक्ति का मुफ़्त इलाज मिलेगा.
सड़कों को ठीक करेंगे
– तीर्थयात्री कराएंगे. हिंदुओं को अयोध्या के दर्शन करायेंगे और मुस्लिमों को अजमेर शरीफ के दर्शन करायेंगे. सिखों और इसाई धर्म के लोगों को उनके तीर्थ स्थल की यात्रा करायेंगे.
– उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे. इससे टूरिज्म डेवलप होगा. रेवेन्यू जनरेट होगा.
– हमारे फौजी जल्द रिटायर हो जाते हैं फिर किसी छोटी-मोटी नौकरी में काम करते हैं लेकिन हम उन लोगों को सरकारी नौकरी देंगे क्योंकि उनके पास अच्छा अनुभव होता है.
– दिल्ली की तरह उत्तराखंड में भी शहीद को 1 करोड़ की सम्मान राशि दी जाएगी.
अरविंद केजरीवाल बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड में 10 साल कांग्रेस और 11 साल भाजपा ने राज किया. इतने सालों में भ्रष्टाचार को छोड़कर उत्तराखंड के लोगों ने कुछ नहीं देखा. उत्तराखंड की दुर्दशा के लिए ये दोनों पार्टियां जिम्मेदार है. केजरीवाल ने दावा किया कि उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी.

