BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केजरीवाल ने कहा पंजाब चुनाव से पहले सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया जा सकता है

by bnnbharat.com
January 23, 2022
in समाचार
केजरीवाल ने कहा पंजाब चुनाव से पहले  सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया जा सकता है
Share on FacebookShare on Twitter

केजरीवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पंजाब चुनाव से पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री व आम आदमी पार्टी के विधायक सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया जा सकता है. उनकी यह गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के अधिकारियों द्वारा हो सकती है.

ईडी सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने वाली है, उनका स्वागत है

अरविंद केजरीवाल ने कहा, पता चला है कि पंजाब चुनाव से पहले आने वाले कुछ दिनों में ईडी सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने वाली है, उनका स्वागत है. सत्येंद्र जैन के ऊपर पहले भी केंद्र सरकार दो बार रेड करवा चुकी है लेकिन कुछ नहीं मिला. फिर से वह अगर आना चाहते हैं तो उनका बहुत-बहुत स्वागत है क्योंकि यह चुनाव का समय हैं.

चुनाव नजदीक आते ही केंद्र सरकार की जांच एजेंसियां भी बहुत एक्टिव हो रही है

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं ऐसे समय पर केंद्र सरकार की जांच एजेंसियां भी बहुत एक्टिव हो रही है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि हमें अपने सूत्रों से पता चला है कि पंजाब चुनाव से पहले आने वाले कुछ दिनों में सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी होने वाली है.

तो वह सारी एजेंसियों को इसको इस काम में लगा देती है-केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा क्योंकि चुनाव हैं और जब-जब बीजेपी कहीं भी चुनाव हार रही होती है तो वह सारी एजेंसियों को इसको इस काम में लगा देती है. ऐसे में जाहिर तौर पर अब रेड भी होगी और गिरफ्तारियां भी होंगी. इसका हमें कोई डर नहीं है क्योंकि मुझे लगता है कि जब आप सच्चाई के रास्ते पर चलते हो तो यह सारी बाधाएं आती हैं.

हमने कोई गलत काम किया नहीं है हम सब के ऊपर पहले रेड हो चुकी है

केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी के साथ-साथ और भी एजेंसी भेजना चाहे जैसे सीबीआई और इनकम टैक्स आदि तो इनको भी भेज सकती है. वह और लोगों को भी गिरफ्तार करना चाहे केवल सत्येंद्र जैन ही नहीं आम आदमी पार्टी के किसी अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार करना चाहे तो कर सकते हैं. क्योंकि हमने कोई गलत काम किया नहीं है हम सब के ऊपर पहले रेड हो चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

6 फरवरी को इस मूवी चैनल पर आएगी अला वैकुंठपुरमलो

Next Post

विश्व बैंक ने पश्चिम बंगाल के लिए करीब 1,000 करोड़ रुपए की ऋण राशि मंजूर की

Next Post
विश्व बैंक ने पश्चिम बंगाल के लिए करीब 1,000 करोड़ रुपए की ऋण राशि मंजूर की

विश्व बैंक ने पश्चिम बंगाल के लिए करीब 1,000 करोड़ रुपए की ऋण राशि मंजूर की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d