केजीएफ 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 10वें दिन भी अपनी पकड़ बनाए रखी है. जर्सी से मिल रही कड़ी टक्कर के बावजूद कन्नड़ सुपरस्टार की फिल्म तेजी से आगे बढ़ रही है. फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन भी शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 18 करोड़ रुपए की कमाई की है. पहले हफ्ते में ही 268.63 करोड़ कमाने वाली फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को करीब 19 करोड़ का बिजनेस किया. इसके साथ ही केजीएफ 2 हिंदी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

