कौशाम्बी के सिराथू विधानसभा चुनाव के मतगणना को लेकर नवीन मंडी ओसा में गुरुवार की शाम हुए बवाल में सदर थाना में 400 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गयाहै. इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है. सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस पर हमला, तोड़फोड़, सरकारी काम में बाधा और मंडी गेट तोड़ने का आरोप है। सिराथू से भाजपा के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सपा गठबंधन की अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल आमने सामने थे. यहां से पल्लवी पटेल को देर रात विजयी घोषित की गयी थी.
बता दे कि बवाल शाम करीब सवा पांच बजे मतगणना एक ईवीएम की गिनती गड़बड़ी की आशंका के बाद शुरू हुई. डिप्टी सीएम के बेटे योगेश मौर्य का कहना था कि जितने वोट उस ईवीएम में बताए गए, उससे ज्यादा डिस्पले में दिख रहे थे। इसके बाद अंदर हंगामा हुआ। सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल वहां. सपा कार्यकर्ता उग्र हो गए. भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उलझ गये. रोकने गयी पुलिस पर सपाइयों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. पुलिस वाहन तोड़ दिए. कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं भी आई है. पैरामिलिट्री फोर्स ने लाठी भांजी तो कार्यकर्ता भाग निकले थे

