उपायुक्त कोडरमा आदित्य रंजन के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार को झुमरीतलैया शहर के विभिन्न अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की. इसके साथ ही कई मेडिकल दुकानों में भी जांच की. अनुमंडल पदाधिकारी बाइक से अपनी टीम के साथ सबसे पहले डॉक्टर गली में संचालित पवन श्री अल्ट्रासाउंड पहुंचे. इसके बाद टीम राजगढ़िया रोड में संचालित एडवांस अल्ट्रासाउंड पहुंचे. जहां एक स्थान पर बिना डॉक्टर के अल्ट्रासाउंड के संचालन करने और दूसरे स्थान पर जांच में सहयोग नहीं करने पर दोनों अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया. इसके बाद एसडीओ अपनी टीम के साथ माइका गली पहुंचे. जहां एक आवासीय भवन में संचालित मेडिकल दुकान में छापेमारी की.
बताया जाता है कि इस दौरान दुकान में टला लगे रहने पर दुकान के संचालक दीपक बरनवाल को फोन कर कई बार बुलाया गया. लेकिन ताल मटोल करते रहने के बाद SDO ने संचालक की पत्नी की उपस्थिति में दुकान का ताला तोड़कर दुकान का निरिक्षण किया. दुकान के भीतर प्रतिबंधित दवाई एक्सपायरी दवाइयाँ बरामद की गई. जिसके बाद SDO ने दवा दुकान को सील कर दिया. SDO के साथ नगर प्रशासक विनीत कुमार सहित एसडीओ कार्यालय के कई कर्मी थे.

