कोडरमा:- जिले में ब्लूस्टोन समेत कई अन्य कीमती पत्थरों के अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है. कोडरमा थाना क्षेत्र के तीनतारा से पुलिस ने भारी मात्रा में एक ट्रक में लदे कीमती पत्थर बरामद किए हैं. इस मामले में ट्रक के चालक समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ट्रक से कीमती ब्लूस्टोन, गार्नेट पत्थर और क्वार्ट्ज पत्थर बरामद किए गए हैं. इन कीमती पत्थरों को बोरे में पैक कर रखा गया था और उन्हें राजस्थान ले जाने की तैयारी की गई थी. बरामद किए गए पत्थरों की कीमत करोड़ों रुपए आंकी जा रही है.

