कोयलांचल पत्रकार संघ धनबाद की ओर से दिवंगत पत्रकार स्व. दिवाकर प्रसाद की बारहवीं पुण्यतिथि पर चासनाला स्थित नवनिर्मित विवाह भवन में नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ. 120 लोगों के नेत्र जांच के क्रम में 20 लोगों में मोतियाबिंद बीमारी पाई गई, जिनका ASG हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा. वहीं लोगों ने महारक्तदान कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. 58 रक्तवीरों ने अपना रक्तदान किया. जिसमें चार महिलाएं भी शामिल हुई. मधुमेह, हिमोग्लोबिन जाँच, ब्लड ग्रुप, हाई प्रेसर ऑक्सीजन लेबल आदि का जाँच शिविर भी लगाया गया था, जिसका संचालन डॉ बीरेन्द्र कुमार कर रहे थे. दर्जनों ई श्रम कार्ड भी बनाये गये.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेल के कार्यपालक निदेशक वीरेंद्र कुमार तिवारी, सहायक महाप्रबंधक अजय कुमार, जन अधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह, सिख वेलफेयर सोसाइटी के सेवा सिंह, कोयलांचल पत्रकार संघ के सदस्यों व गणमान्य नागरिको ने बारी-बारी से स्व. दिवाकर प्रसाद के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. संघ के महामंत्री राहुल मिश्रा ने अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ यथार्थ गीता देकर किया. कहा कि कोरोना काल जैसी विषम परिस्थितियों में ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए समाज हित मे कोयलांचल पत्रकार संघ ने रक्तदान करने का निर्णय लिया. ताकि हम किसी के चेहरे व परिवार में खुशियां दे पाए। कहा कि कलम के सिपाहियों के साथ, प्रशासन, आम नागरिकों, विभिन्न राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों ने भी इस पुनीत कार्य मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया.
सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सेल कोलियरी डिवीजन के कार्यपालक निदेशक बीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि कोयलांचल पत्रकार संघ ने दिवंगत पत्रकार स्व. दिवाकर प्रसाद की स्मृति में महारक्तदान व नेत्र शिविर लगाकर काफी सराहनीय समाजहित कार्य किया है. रक्तदान कर किसी भी मनुष्य के जीवन की रक्षा की जा सकती है. कोयलांचल पत्रकार संघ ने ऐसे पुनीत कार्य कर पत्रकारों के गरिमा को बढ़ाने का काम किया है.
अजय कुमार, रंजीत सिंह ने कहा कि रक्त की कोई फैक्ट्री नही होती है। जिसका पैदावार को बढ़ाया जा सके. रक्त दान करने के लिए लोगो को जागरूक करना होगा.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दैनिक जागरण के वरीय पत्रकार राजीव शुक्ला, पाथरडीह थाना प्रभारी अभय कुमार, सुदामडीह थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, भौंरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुंवर, सेल सीजीएम संजय तिवारी, केएम तिवारी, पंकज कुमार, बीसीकेयू नेता सुंदरलाल महतो, अजित महतो, झरिया प्रेस क्लब सचिव बंटी जायसवाल, भाजपा के अखिलेश सिंह ,बाबू जैना, उमेश यादव, अभिषेक पांडेय, विशाल श्रीवास्तव, अमर कुमार, चीकू महतो, संजीव सिंह, सौरभ सिंह ,सौरभ मिश्रा ,रवि मिश्रा, साजन सिंह, कांग्रेस के डेविड सिंह के अलावे कोयलांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष मुख्तार अहमद, महामंत्री राहुल मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, शशि मिश्रा, गणेश तिवारी, सीडी मिश्रा, रविंद्र प्रसाद, जगत नारायण पाठक, मनोज साव, आशीष घोष, धर्मेंद्र सिंह, रमेश सिंह, सुधाकर प्रसाद, सुबोध वर्मा, रोबिन दत्ता, शिशिर कुमार मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, कमलेश सिंह, शमीम, सनी शर्मा, नागेश्वर पासवान, दीपक पांडेय, गुलजार आलम, अखिलेश मिश्रा, अरुण कुमार, कार्तिक कुमार, सचिन सिंह आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई.